Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas Ileana D’Cruz पर्दे में रखना चाहती है love life

Ileana D’Cruz पर्दे में रखना चाहती है love life

0
276

हैदराबाद। तेलुगु अभिनेत्री Ileana D’Cruz अपने प्रेम जीवन पर खुल कर बात नहीं करना चाहती क्‍योंकि Ileana D’Cruz का मानना है कि प्रेम जीवन में अन्‍य लोगों का शामिल होना अनिवार्य नहीं है।

Ileana D'Cruz 001
दरअसल, Ileana D’Cruz इन दिनों रिलेशनशिप में है। रुस्‍तम अभिनेत्री इलियाना डी’क्रूज़ ऑस्‍ट्रेलियन फोटोग्राफर Andrew Kneebone को डेट कर रही हैं।

बर्फी! से बॉलीवुड में कदम रखने वाली इलियाना डी’क्रूज़ अपने प्रेम संबंधों को खुलकर स्‍वीकार भी नहीं करती और इंकार भी नहीं करती हैं।

अभिनेत्री से जब उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा गया तो अभिनेत्री ने कहा कि वे अपनी लव लाइफ को पर्दे में रखना चाहती हैं क्‍योंकि इसमें कोई दूसरा भी शामिल है। यह मेरे प्रेमी के साथ अन्‍याय होगा। हालांकि, साथ ही इलियाना ने कहा कि इस बारे में सब जानते हैं, और क्‍या कहें।