Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas इस मायने में जबरदस्‍त होगा काजल अग्रवाल के लिए 2017

इस मायने में जबरदस्‍त होगा काजल अग्रवाल के लिए 2017

0
678

हैदराबाद। सुपर स्‍टार चिरंजीवी अभिनीत कैदी नंबर 150 के साथ बॉक्‍स ऑफिस पर साल 2017 की धमाकेदार शुरूआत करने वाली काजल अग्रवाल के लिए साल 2017 काफी रोमांचक और जबरदस्‍त रहने की संभावना है।

इस साल काजल अग्रवाल तमिल सुपरस्टार विजय के साथ तीसरी बार स्‍क्रीन शेयर करने जा रही हैं। इससे पहले काजल ‘थुप्पकी’ और ‘जिल्ला’ जैसी फिल्मों में विजय के साथ काम कर चुकीं हैं।

उल्‍लेखनीय है कि काजल अग्रवाल अभिनीत फिल्‍म ‘कैदी नंबर 150’ ने दुनियाभर में रिलीज होने के बाद सिर्फ शुरूआती पांच दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

तेलुगू एक्शन फिल्म ‘कैदी नंबर 150’ की सफलता से उत्साहित काजल ने अनुबंधित समाचार एजेंसी आईएएनएस से विशेष बातचीत दौरान कहा, ‘2017 रोमांचक होने जा रहा है। मेरे पास अजित के साथ एक तमिल फिल्म है और मैं विजय के साथ दोबारा काम कर रही हूं। इसके अलावा, मैं निर्देशक तेजा के साथ भी काम करने जा रही हूं, जिन्‍होंने मुझे लांच किया था।’

काजल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘मैं चिरंजीवी के साथ काम का अवसर छोड़ना नहीं चाहती थी और इससे मैं खुशी हूं क्‍योंकि इससे बेहतर साल की शुरूआत नहीं हो सकती थी।’

चिरंजीवी के साथ काम के अनुभव के बारे में काजल ने कहा, ‘यह बहुत मजेदार था। ‘अमूडू लेट्स डू कुम्मडू’ हिट है और सही मायने में चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण दोनों के साथ पर्दे पर ‘कजरा रे’ क्षण था।’

गौरतलब है कि काजल अग्रवाल ने पहली बार चिरंजीवी के साथ फिल्‍म ‘कैदी नंबर 150’ में स्‍क्रीन शेयर की है।

-आईएएनएस