Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas सलमान ख़ान से डरे सुपर स्‍टार रजनीकांत!

सलमान ख़ान से डरे सुपर स्‍टार रजनीकांत!

0
174

चेन्नई। जी हां, बॉलीवुड दबंग स्‍टार सलमान ख़ान का सामना करने से रजनीकांत भी पीछे हट गए। सलमान ख़ान की तूती बॉक्‍स ऑफिस बोलती है, इस बात से कौन अनजान है।

दरअसल, मामला है कि सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी तमिल फिल्म ‘कबाली’ एक जुलाई को रिलीज होने जा रही है, जो असल में 7 जुलाई को रिलीज की जानी थी।

kabali movie
फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया, “फिल्म पहले जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसको एक जुलाई को रिलीज किया जाएगा। फिल्म निर्माताओं ने इसे सात जुलाई को रिलीज करने की भी योजना बनाई थी, लेकिन इस दिन सलमान खान की ‘सुलतान’ रिलीज हो रही है, जिससे बचने के लिए फिल्म रिलीज की तारीख एक जुलाई तय की गई है।”

Salman Khan
पा. रंजीत निर्देशित ‘कबाली’ एक गैंगस्टर के उत्थान की कहानी है। फिल्म निर्माता इस वक्त पोस्ट-प्रोडक्शन और डबिंग के काम में व्यस्त हैं। ताइवान के अभिनेता विंस्टन चाओ बुधवार को अपनी लाइनें डब करने के लिए टीम में शामिल हुए।

कलैपुलि एस. थानु निर्मित इस फिल्म में राधिका आप्टे, कलैअरशन, धनसिका व ऋतविका भी हैं।