Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas चिरंजीवी के साथ दिखेंगी काजल अग्रवाल

चिरंजीवी के साथ दिखेंगी काजल अग्रवाल

0
1112

चेन्नई। अभिनेत्री काजल अग्रवाल को मेगास्टार चिरंजीव की आगामी तेलुगू फिल्म में नायिका के रूप में चुना गया है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। यह तमिल हिट फिल्म ‘कथ्थी’ की रीमेक है।

Kajal agarwal

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “पिछले सप्ताह तक उनके नाम पर केवल विचार किया जा रहा था, लेकिन कल (शुक्रवार) शाम उनके नाम पर मुहर लग गई। वह खासा उत्साहित हैं।”

एक के बाद एक तीन फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद काजल अजीत की तमिल फिल्म और चिरंजीवी की फिल्म में नजर आएंगी।

काजल मूल फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु द्वारा निभाई गई भूमिका में दिखेंगी। वह पहली बार चिरंजीवी के साथ नजर आएंगी।

वी.वी. विनायक द्वारा निर्देशित फिल्म कोनीडेला प्रोडक्शंस के बैनर तले राम चरण द्वारा निर्मित होगी।

-आईएएनएस