Monday, March 23, 2026
Home Latest News रजनीकांत के साथ अगली फिल्म में होंगी काजल अग्रवाल!

रजनीकांत के साथ अगली फिल्म में होंगी काजल अग्रवाल!

0
386

मुम्बई। भले ही फिल्म अभिनेता रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्म काला बॉक्स आॅफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर सकी। लेकिन, रजनीकांत की अगली फिल्म की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Image Source : Kajal Aggarwal Official

सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज के साथ होगी। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ काजल अग्रवाल हो सकती हैं।

सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में रजनीकांत के साथ काजल अग्रवाल को कास्ट किया जा रहा है। इससे पहले काजल अग्रवाल उम्र में काफी बड़े अभिनेता चिरंजीवी के साथ कैदी नंबर 150 में काम कर चुकी हैं। वैसे इनदिनों काजल अग्रवाल काफी डिमांड में है।

संभावना है कि जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। फिल्मकार कार्तिक सुब्बाराज अपनी इस फिल्म को लेकर काफी रोमांचित हैं।