Monday, March 23, 2026
Home Regional Cinemas तमिल फिल्‍म जगत में धनुष के साथ काजोल करेंगी वापसी

तमिल फिल्‍म जगत में धनुष के साथ काजोल करेंगी वापसी

0
339

मुंबई। अभिनेत्री काजोल अभिनेता धनुष की आगामी फिल्म ‘वीआईपी 2’ के साथ दो दशक बाद तमिल फिल्म उद्योग में वापसी के लिए उत्साहित हैं।

अभिनेत्री काजोल ने ट्विटर पर फिल्म की शूटिंग के पहले दिन की एक झलकी साझा की और लिखा, “आखिरकार फोटोशूट का पहला दिन। 20 साल बाद तमिल उद्योग में वापसी। एक नई टीम।”

बॉलीवुड फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आ चुकीं काजोल ने धनुष और फिल्‍मकार सौंदर्या के साथ खुद की एक तस्वीर भी साझा की। ‘वीआईपी 2’ रजनीकांत की बेटी सौंदर्या द्वारा निर्देशित है।

गौरतलब है कि काजोल इससे पहले तमिल फिल्म ‘मिंसारा कानावु’ में नजर आ चुकीं है। इसमें अरविंद स्वामी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे। -आईएएनएस