Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas ‘शाबाश नायडू’ में ब्रह्मनंदम करेंगे एक्‍शन सीन

‘शाबाश नायडू’ में ब्रह्मनंदम करेंगे एक्‍शन सीन

0
304

चेन्नई। अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन और ब्रह्मनंदम आगामी त्रिभाषिक फिल्म के तेलुगु तमिल संस्‍करण ‘शाबाश नायडू’  में पहली बार एक एक्शन दृश्य में साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म में कमल हासन रॉ कार्यकारी, जबकि ब्रह्मनंदम उनके साथी की भूमिका निभाएंगे।

brahmanandam

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “इस सप्ताह के आखिर में अमेरिका में शुरू हो रहे फिल्म के पहले शेड्यूल में हासन व ब्रह्मनंदम एक दृश्य की शूटिंग करेंगे। टीम पहले कुछ दिन दृश्य का पूर्वाभ्यास करने पर लगाएगी और अंत में बिना बॉडी डबल के दृश्य को फिल्माएगी।”

टी.के. राजीव कुमार निर्देशित फिल्‍म के तमिल तेलुगुु संस्‍करण ‘शाबाश कुंडू’, हिन्‍दी संस्‍करण ‘शाबाश कुंडू’ में कमल हासन की बेटी श्रुति हासन, अभिनेत्री राम्या कृष्णन और रोजर नारायण भी हैं।

फिल्म में श्रुति पहली बार हासन की बेटी की भूमिका निभाएंगी। फिल्म के हिंदी रीमेक ‘शाबाश कुंडू’ में ब्रहमनंदन द्वारा निभाई गई भूमिका को चर्चित हास्य अभिनेता सौरभ शुक्ला निभाएंगे।

फिल्म के करीब 80 फीसदी हिस्से को अमेरिका में फिल्माया जाएगा। संगीत उस्ताद इलैयाराजा ने फिल्म के संगीत पर काम भी शुरू कर दिया है।

-आईएएनएस