Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas क्‍या डिब्‍बा बंद हो जाएगी कमल हासन की ‘शाबाश नायडू’?

क्‍या डिब्‍बा बंद हो जाएगी कमल हासन की ‘शाबाश नायडू’?

0
304

चेन्नई। अभिनेत्री श्रुति हासन और कमल हासन अभिनीत त्रिभाषी कॉमेडी फिल्म ‘शाबाश नायडू’ की शूटिंग को रूके हुए काफी समय हो चुका है।

दरअसल, इस फिल्‍म की शूटिंग जुलाई 2016 में रोक दी गई थी क्‍योंकि अभिनेता कमल हासन के पैर में चोट लग गई थी।

अब ऐसे में चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं कि कमल हासन, श्रुति हासन, राम्या कृष्णनन, ब्रह्मनंदम और सौरभ शुक्ला अभिनीत फिल्‍म ‘शाबाश नायडू’ डिब्‍बा बंद फिल्‍मों की श्रेणी में आ जाएगी।

जब इस मामले में समाचार एजेंसी आईएएनएस ने अपने सूत्रों से संपर्क साधा तो कुछ ऐसी जानकारी सामने आई है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, ‘यह फिल्म बंद नहीं होगी। इसका काम शुरू होने में समय लग रहा है, क्योंकि हासन सर अभी पूरी तरह स्वस्थ्य नहीं हुए हैं। इसे फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है और इसका काम कब शुरू होगा, अभी यह बताना मुश्किल है।’

इस फिल्म का निर्माण राजकमल फिल्‍म्‍स कंपनी कर रही है और यह एक साथ तमिल, तेलुगू व हिंदी में भी बनाई जानी है। फिल्म का निर्देशन स्वयं हासन कर रहे हैं, जबकि इसमें संगीत इलैयाराजा का होगा। -आईएएनएस