Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas कमल हासन 2 फिल्मों की शूटिंग साथ-साथ करेंगे

कमल हासन 2 फिल्मों की शूटिंग साथ-साथ करेंगे

0
273

चेन्नई। अभिनेता-फिल्म निर्माता कमल हासन मई के बाद से एक साथ दो तमिल फिल्मों पर काम शुरू करेंगे। इन दो फिल्मों में से एक का निर्देशन टी.के. राजीव कुमार करेंगे, जिसमें कमल हासन की बेटी श्रुति भी नजर आएंगी।

कमल हासन से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से बताया, “कमल पहले राजीव की फिल्म पर काम शुरू करेंगे, जिसमें श्रुति हासन भी हैं। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने के बाद वह फिल्म-निर्देशक मौली की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।”

राजीव की फिल्म का नाम तय नहीं है। मौली की फिल्म का नाम ‘परमपाठम’ है। यह तीसरी बार है जब कमल और मौली साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मौली के साथ ‘पम्मल के. संबंधम’ और ‘नल दमयन्ती’ में काम किया था। (आईएएनएस)