Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas पवन कल्‍याण के साथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर नजर आएंगी कीर्ति

पवन कल्‍याण के साथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर नजर आएंगी कीर्ति

0
578

चैन्‍ने। तेलुगू पॉवर स्‍टार पवन कल्‍याण फिल्‍मकार त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्‍म में कीर्ति सुरेश मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगी।

जानकारी के अनुसार हाल में ही हैदराबाद में इस फिल्‍म को आधिकारिक तौर पर लांच किया गया था। लेकिन, अभिनेत्री के नाम की घोषणा नहीं हुई थी।

keerthi-suresh

बुधवार को कीर्ति सुरेश ने अपने ट्विटर खाते से जानकारी दी कि उनकी अगली फिल्‍म फिल्‍मकार त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ है, जिसमें मुख्‍य भूमिका पवन कल्‍याण निभा रहे हैं।

पूर्व जानकारी के अनुसार इस फिल्‍म का बजट 85 करोड़ रुपये के आस पास आंका जा रहा है और इसका निर्माण एस राधा कृष्‍णा करेंगे। इसके अलावा पवन कल्‍याण के बैनर तले नितिन के साथ त्रिविक्रम एक अन्‍य फिल्‍म भी बनाने जा रहे हैं।