Sunday, March 29, 2026
Home Regional Cinemas गुजरात में शूट होंगे महेश बाबू की अगली फिल्‍म के एक्‍शन सीन

गुजरात में शूट होंगे महेश बाबू की अगली फिल्‍म के एक्‍शन सीन

0
253

मुम्‍बई। सोनाक्षी सिन्‍हा अभिनीत अकीरा के बाद निर्देशक एआर मुरुगदास अपनी अगली फिल्‍म की शूटिंग पूरी करने में व्‍यस्‍त हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग पहले चैन्‍ने में चल रही थी। अब ख़बर है कि निर्देशक फिल्‍म के कुछ एक्‍शन सीनों के लिए गुजरात में जगह की तलाश कर रहे हैं।

ar-murugadoss-001

इस बात का खुलासा सिनेमाटोग्राफर संतोष सिवान ने अपने ट्विटर खाते पर एक फोटो साझा करते हुए किया। इस फोटो में निर्देशक, सिनेमाटोग्राफर और एक अन्‍य व्‍यक्‍ति एक होटल में चाय पी रहे हैं, जो अहमदाबाद में बताया जा रहा है।

Mahesh Babu 002

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्‍म की शूटिंग जनवरी 2017 तक पूरी हो जाएगी। फिल्‍म के कुछ एक्‍शन सीनों को गुजरात में फिल्‍माने की तैयारी की जा रही है। और इस सिलसिले निर्देशक गुजरात टूर पर आए। फिल्‍म तमिल और तेलुगु भाषा में बनाई जाएगी। महेश बाबू के साथ अभिनेत्री राकुल प्रीत नजर आएंगी।