Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ सकती है ‘ब्रह्मोत्‍सवम’

ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ सकती है ‘ब्रह्मोत्‍सवम’

0
276

हैदराबाद। ख़बर है कि महेश बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्‍म ब्रह्मोत्‍सवम ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ सकती है। यह फिल्‍म इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है। इस फिल्‍म में महेश बाबू के अलावा काजल अग्रवाल और सामंथा भी मुख्‍य भूमिका में हैं।

Mahesh babu actor
एक साक्षात्‍कार के दौरान महेशा बाबू ने स्‍वीकार किया कि फिल्‍म में उनका किरदार काफी अलग है, विशेषकर उनके पुराने किरदारों से तो। महेश बाबू के अनुसार 20-25 फिल्‍म सितारों की भीड़ वाली ब्रह्मोत्‍सवम एक पारिवारिक फिल्‍म है। फिल्‍म के सेट पर उनको वरिष्‍ठ सितारों से काफी कुछ सीखने को मिला है।

Brahmotsavam
तेलुगु सिनेमा डॉट कॉम के अनुसार फिल्‍म ब्रह्मोत्‍सवम की एडवांस बुकिंग तबाड़ तोड़ जारी है। फिल्‍म को लेकर लोगों में सकारात्‍मक बातें पहले से जारी हैं। इतना ही नहीं, यह पहली बड़ी तेलुगु फिल्‍म है, जिसके पूरे तेलांगना में सिंगल स्‍क्रीन सिनेमाओं में एक दिन में पांच शो दिखाए जाएंगे।

Samantha R Prabhu
इस फिल्‍म का निर्देशन श्रीकांत अदाला ने किया है। इस फिल्‍म को लेकर महेश बाबू भी काफी उत्‍साहित नजर आ रहे हैं।