Tuesday, March 31, 2026
Home Regional Cinemas स्विट्जरलैंड में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं महेश, नम्रता

स्विट्जरलैंड में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं महेश, नम्रता

0
293

चेन्नई। जी हां। अभिनेता महेश बाबू फिल्‍म शूटिंग से ब्रेक लेकर अपनी पत्‍नी नम्रता शिरोडकर और बच्‍चों के साथ स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में नए साल का जश्न मनाने की तैयारी हैं।

सूत्र ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, ‘महेश, उनकी पत्नी और बच्चे फिलहाल ज्यूरिख में हैं। इस यात्रा में महेश की बहन भी उनके साथ हैं। उन लोगों ने क्रिसमस साथ मिलकर मनाया। महेश के अगले साल जनवरी के पहले हफ्ते में भारत लौटने की उम्मीद है।’

गौरतलब है कि अभिनेता पत्नी और अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने इस यात्रा की तस्वीरों को अपने फेसबुक पेज पर साझा किया है। अपनी एक पोस्ट में नम्रता ने लिखा, “परिवार के साथ क्रिसमस का जश्न। यात्रा डायरी। ज्यूरिख। अच्छा समय।”

अभिनेता महेश बाबू सात जनवरी से फिल्‍मकार एआर मुरुगदास की आगामी द्विभाषी फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर देंगे। फिल्म में राकुल प्रीत सिंह और एसजे सूर्या भी मुख्य भूमिका में हैं। संगीत हैरिस जयराज ने दिया है।

-आईएएनएस