Tuesday, March 24, 2026
Home Regional Cinemas ऐश्‍वर्या मेनन के पास हैं कई तमिल फिल्‍मों के ऑफर, लेकिन…

ऐश्‍वर्या मेनन के पास हैं कई तमिल फिल्‍मों के ऑफर, लेकिन…

0
421

चैन्‍ने। इक्‍का दुक्‍का तमिल फिल्‍मों में छोटी मोटी भूमिका कर चुकीं ऐश्‍वर्या मेनन अब तमिल फिल्‍म जगत में बड़ी पारी खेलने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री ऐश्‍वर्या के पास इस समय काफी तमिल फिल्‍मों के लिए ऑफर हैं लेकिन अभिनेत्री की तमन्‍ना कुछ और है।

ऐश्‍वर्या मेनन जल्‍द ही आगामी तमिल फिल्म ‘वीरा’ में मुख्‍य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्‍म ‘वीरा’ के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘यह फिल्म मेरे तमिल फिल्म जगत में दमदार प्रवेश का एक बेहतर माध्यम है। मुझसे कई अन्य तमिल फिल्मों के लिए भी संपर्क किया गया है, लेकिन इस बारे में अभी मैं कोई जानकारी नहीं दे सकती।’

एक अन्‍य सवाल के जवाब में अभिनेत्री ने कहा, ‘तमिल फिल्म जगत में मैं कई लोगों को अपना आदर्श मानती हूं। उनके स्तर तक पहुंचने के लिए काफी धैर्य और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। लेकिन, मैं धनुष के साथ काम करना चाहती हूं, क्योंकि पर्दे पर उनका भव्य प्रदर्शन मुझे चकित कर देता है।’

गौरतलब है कि फिल्‍मकार राजाराम द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वीरा’ में ऐश्‍वर्या के अलावा कृष्णा, राजेंद्रन और योगी बाबू मुख्य भूमिकाओं में हैं। आईएएनएस