Monday, April 13, 2026
Home Latest News अर्जुन रेड्डी के तमिल संस्करण में दिखेगी बंगाली ब्यूटी मेघा चौधरी

अर्जुन रेड्डी के तमिल संस्करण में दिखेगी बंगाली ब्यूटी मेघा चौधरी

0
711

कोलकाता। तेलुगू सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी का तमिल रीमेक बनने जा रहा है। इस फिल्म से कॉली​वुड अभिनेता विक्रम के पुत्र ध्रुव डेब्यु करने जा रहे हैं।

Image Source _ instagram.com/megha.chowdhury

इस फिल्म का नाम वर्मा रखा गया है। लंबे समय से फिल्म की अभिनेत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार था, जिससे पर्दा उठ चुका है। बता दें कि इस फिल्म में बंग्ला अदाकारा मेघा चौधरी लीड भूमिका में नजर आएंगी।

तेलुगू फिल्म में जिस किरदार को शालिनी पांडे ने निभाया था, उस किरदार को मेघा चौधरी तमिल में निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग आधे से ज्यादा पूरी हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन तमिल निर्देशक बाला कर रहे हैं।