Saturday, March 28, 2026
Home Latest News डेढ़ दशक बाद बांग्ला फिल्म में दिखेंगी मेघना नायडू, मिली यौनकर्मी की...

डेढ़ दशक बाद बांग्ला फिल्म में दिखेंगी मेघना नायडू, मिली यौनकर्मी की भूमिका

0
496

मुंबई। फिल्म हवस से हिंदी सिने जगत में कदम रखने वाली मेघना नायडू लगभग डेढ़ दशक बाद बांग्ला फिल्म जगत में वापसी करने जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार मेघना नायडू अपनी अगली फिल्म सितारा में यौनकर्मी की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में मेघना नायडू बिना मेकअप के नजर आएंगी। इस फिल्म में मेघना नायडू के साथ राइमा सेन और बाहुबली अभिनेता नाजर भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

अपनी फिल्म सितारा को लेकर क्या कूल हैं हम 3 अभिनेत्री मेघना नायडू काफी उत्साहित और रोमांचित हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फिल्म सितारा की एक छोटी सी झलक शेयर भी की है।

इस वीडियो क्लिप में नाजर राइमा सेन के करीब जाने की कोशिश करते हैं। लेकिन, सहमी हुई राइमा सेन उनके पास आते ही आगे खिसक जाती हैं। नाजर और राइमा के पीछे मेघना नायडू बैठी नजर आ रही हैं।

उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री मेघना नायडू लगभग डेढ़ दशक बाद बांग्ला फिल्म जगत में वापसी कर रही हैं। इससे पहले मेघना नायडू ने साल 2004 में बांग्ला फिल्म कूली में काम किया था।

बता दें कि अभिनेत्री मेघना नायडू ने पिछले साल सर्जरी कराई थी। मेघना नायडू को अपने शरीर से एक सिस्ट हटाने के लिए सर्जरी करवानी पड़ी थी।