Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas इस फिल्‍म से तमिल फिल्‍म जगत में कदम रखेंगे नागा चैतन्‍य

इस फिल्‍म से तमिल फिल्‍म जगत में कदम रखेंगे नागा चैतन्‍य

0
264

चेन्नई। अभिनेता नागार्जुन के बेटे और तेलुगू अभिनेता नागा चैतन्य एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म के साथ तमिल सिने जगत में कदम रखने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार अभिनेता अपनी पहली तमिल हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘नारागासूरन’ निर्देशक कार्तिक नरेन के साथ करने जा रहे हैं।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, “नागा चैतन्य ने इस फिल्म की टीम के साथ काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म में दो मुख्य कलाकार होंगे और दूसरे हीरो के लिए अरविंद स्वामी से बात चल रही है। कार्तिक ने हाल ही में अरविंद से मुलाकात की थी लेकिन उन्होंने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।”

इसके अलावा चैतन्य गौतम वासुदेव मेनन की तमिल रोमांटिक फिल्म ‘विनायथांडी वारुवाया’ की तेलुगू रीमेक में भी काम करेंगे, वह पहले इस फिल्म में विशेष भूमिका निभा चुके हैं। लेकिन इस बार तेलुगू कड़ी में उनकी किरदार लंबा होगा।

इस फिल्म की शूटिंग जून के मध्य तक शुरू हो सकती है।

-आईएएनएस