Saturday, March 28, 2026
Home Latest News अविका गोर की अगली फिल्‍म का निर्माण करेंगे चैतन्‍य और समंता

अविका गोर की अगली फिल्‍म का निर्माण करेंगे चैतन्‍य और समंता

0
420

तेलुगू अभिनेता और अभिनेत्री चैतन्‍य और समंता अन्‍नपूर्णा स्‍टूडियोज के साथ मिलकर कुछ फिल्‍मों का निर्माण करने जा रहे हैं।

इस क्रम में चैतन्‍य और समंता (Naga Chaitanya & Samantha) बालिका बधू अभिनेत्री अविका गोर (Avika Gor) की एक फिल्‍म का निर्माण भी करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार चैतन्‍य और समंता अपनी अगली फिल्‍म का निर्माण अन्‍नपूर्णा स्‍टूडियोज के साथ करेंगे, जिसमें अविका गोर और राज तरूण लीड भूमिका में नजर आएंगे। अविका गोर ने राज तरूण के साथ तेलुगू फिल्‍म जगत में कदम रखा था।

गौरतलब है कि बालिका बधू और सुसराल सिमर का अभिनेत्री अविका गोर ने साल 2013 में तेलुगू फिल्‍म जगत में कदम रखा था और उनकी पिछली तेलुगू फिल्‍म Raju Gari Gadhi 3 थी।

अविका गोर और राज तरूण की अगली फिल्‍म की शूटिंग लॉकडाउन खत्‍म होने के बाद शुरू हो सकती है और इस फिल्‍म को इस साल के अंत या अगले साल की शुरूआत में रिलीज करने की योजना है।