Friday, March 27, 2026
Home Regional Cinemas नागार्जुन ने किया बेटों की नई फिल्मों का ऐलान

नागार्जुन ने किया बेटों की नई फिल्मों का ऐलान

0
1180

चेन्नई। अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन ने शुक्रवार को अपनी घोषणा में बताया कि निर्देशक कल्याण कृष्णा और विक्रम कुमार अपनी अगली फिल्म में उनके बेटों- नागा चैतन्य और अखिल के साथ फिल्में करेंगे। नागार्जुन ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की।

Nagarjun

अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा, “सितंबर मेरे लिए काफी बेहतरीन है। अपने दोनों स्टार निर्देशकों के साथ फिल्मों की घोषणा कर रहा हूं। कल्याण की चैतन्य के साथ और विक्रम की अखिल के साथ। जल्द ही शूटिंग शुरू होगी।”

सबसे रोमांचक बात यह है कि नागार्जुन ने कल्याण और विक्रम के साथ पहले काम किया है। इन दोनों निर्देशकों की दोनों बेटों के साथ फिल्मों की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

इस बीच, चैतन्य वर्तमान में अपनी फिल्म ‘प्रेमम’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। -आईएएनएस