Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas नागार्जुन ने जन्‍मदिवस पर नहीं ली छुट्टी

नागार्जुन ने जन्‍मदिवस पर नहीं ली छुट्टी

0
686

मुंबई। तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन ने अपना जन्‍मदिवस काम में व्यस्त रहते हुए मनाया। नागार्जुन सोमवार को 57 साल के हो गए।

तेलुगू अभिनेता नागार्जुन ने एक साक्षात्कार में कहा, “मैं खुश हूं कि मैं अब भी प्रमुख अभिनेता के रूप में काम कर रहा हूं, जबकि मेरे दो बेटे भी फिल्म उद्योग में शामिल हो चुके हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं अपने करियर के अंतिम पड़ाव में हूं। लेकिन अपने करियर के दूसरे आधे हिस्से में, अब मैं चाहता हूं कि मेरा हर कदम और मेरी हर फिल्म मुझे बतौर कलाकार खुशी दे।”

Nagarjun

नागार्जुन ने कहा, “इसी के साथ मैं अपने काम में अपने दर्शकों का समर्थन भी चाहता हूं।”

बेटे के संबंध में एक सवाल पूछे जाने पर नागार्जुन कहते हैं, “मैं उनका मार्गदर्शन करता हूं। लेकिन मैं उन पर अपनी राय थोपता नहीं हूं। वे जो चाहें, वह करने के लिए स्वतंत्र हैं।”

उन्होंने कहा, “तेलुगू सिनेमा में एक नया दौर शुरू हो गया है। मुझे लगता है कि कलाकार के लिए यह एक रोमांचक दौर है।”

-आईएएनएस