Saturday, March 21, 2026
Home Latest News प्रभास के साथ लिंकअप की अफवाहों पर भड़कीं अनुष्‍का, करेंगी कानूनी कार्रवाई

प्रभास के साथ लिंकअप की अफवाहों पर भड़कीं अनुष्‍का, करेंगी कानूनी कार्रवाई

0
331

हैदराबाद। एक्‍टर प्रभास के साथ लिंकअप की ख़बरों पर अभिनेत्री अनुष्‍का शेट्टी का गुस्‍सा ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में अनुष्‍का शेट्टी कुछ लोगों के खिलाफ अदालत में जाने का मन बना चुकी हैं।

तेलुगू मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्‍का शेट्टी झूठी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने का मन बना चुकी है। अभिनेत्री अनुष्‍का शेट्टी जल्‍द ही इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेगी।

इन फिल्‍म सितारों को ऑफर हुई थी फिल्‍मकार एसएस राजामौली की बाहुबली

बता दें कि लिंकअप की ख़बरें आने के बाद अनुष्‍का शेट्टी ने अपने एक सहयोगी को भी बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है, जो अफवाहों की जड़ माना जा रहा था।

अनुष्‍का शेट्टी की प्रतिक्रिया बता रही है कि अभिनेता और उनके बीच ऐसा कुछ भी नहीं है, जो मीडिया में पिछले दिनों पढ़ने को मिला।

फिल्‍म बाहुबली 2 में प्रभास और अनुष्‍का शेट्टी की युगलबंदी देखकर हर कोई चकित रह गया था। इसका फायदा उठाकर कुछ लोगों ने अनुष्‍का शेट्टी और प्रभास के लिंकअप एवं शादी संबंधी अफवाहें उड़ाई।

वैसे तो इससे पहले भी कई बार अनुष्‍का शेट्टी का नाम टॉलीवुड स्‍टार्स के साथ जुड़ चुका है। लेकिन, किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का कदम अनुष्‍का पहली बार उठाने जा रही हैं।

Image Source : Anushka Shetty’s Movies/PR