Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas 11 नवंबर को रिलीज होगी गुजराती फिल्‍म ओ तेरी, ट्रेलर रिलीज

11 नवंबर को रिलीज होगी गुजराती फिल्‍म ओ तेरी, ट्रेलर रिलीज

0
446

अहमदाबाद। फिल्‍मकार तपन व्‍यास निर्देशित गुजराती फिल्‍म ओ तेरी का ट्रेलर बीती रात रिलीज किया गया। हालांकि, इस फिल्‍म का ट्रेलर टीजर एक सप्‍ताह पहले रिलीज किया जा चुका है।

o-taareee

इस फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका रेवंत साराभाई, जानकी बोदीवाला, रिधि जैन, द्वैत मेहता, खुशी राजपूत और जयेश मोरे निभा रहे हैं। क्राइम थ्रिलर सस्‍पेंस ड्रामा फिल्‍म ओ तेरी 11 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।

फिल्‍म ओ तेरी का ट्रेलर बीती रात अहमदाबाद स्‍थित रेड एफएम रेडियो के कार्यालय में रिलीज किया गया। इस तरह का यह अपने आप में पहला एवेंट था। कथित तौर पर, अभी तक किसी भी रेडियो स्‍टेशन पर अहमदाबाद में ऐसा हुआ नहीं है। रेड एफएम इसका रिलीजिंग पार्टनर है।