Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News तेलुगू फिल्म स्टार पवन कल्याण के घर चौथी बार गूंजी किलकारी

तेलुगू फिल्म स्टार पवन कल्याण के घर चौथी बार गूंजी किलकारी

0
593

हैदराबाद। तेलुगू सुपर स्टार और जन सेना पार्टी संस्थापक पवन कल्याण चौथी बार पिता बने। जी हां, मंगलवार को पवन कल्याण की तीसरी पत्नी अन्ना लेज़नेवा ने एक बच्चे को जन्म दिया।

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत से जुड़े पीआरओ शेखर वामसी ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी। इस तस्वीर में पवन कल्याण और उनका नवजात शिशु दिखाई पड़ रहा है। शेखर वामसी के अनुसार पवन कल्याण की पत्नी अन्ना ने लड़के को जन्म दिया है।

जानकारी के अनुसार पवन कल्याण की पत्नी और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जल्द ही उनको अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। पवन कल्याण की पहले से तीन संतानें हैं, जिसमें एक लड़का और दो लड़कियां शामिल हैं।

पवन कल्याण ने पहली शादी 1997 में नंदिनी के साथ की थी जबकि दूसरी शादी 2009 में रेनु देसाई के साथ जो 2012 में टूट गई थी। अन्ना लेज़नेवा के साथ पवन कल्याण ने 2013 में विवाह किया था।