Monday, March 23, 2026
Home Latest News पवन कल्याण ने लॉन्च की जूनियर एनटीआर की 28वीं फिल्म, यहां देखें...

पवन कल्याण ने लॉन्च की जूनियर एनटीआर की 28वीं फिल्म, यहां देखें वीडियो

0
324

हैदराबाद। जय लव कुश की शानदार सफलता के बाद दक्षिण भारत के युवा सुपर स्टार जूनियर एनटीआर की 28वीं फिल्म का श्रीगणेश हो चुका है। हाल ही में जूनियर एनटीआर ने बिग बॉस के तेलुगू संस्करण से छोटे पर्दे पर कदम रखा था।

जूनियर एनटीआर की 28वीं फिल्म, जिसका निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास करने वाले हैं, के पूजा समारोह में पावर स्टार पवन कल्याण मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे और क्लैप शॉट दिया।

बता दें कि त्रिविक्रम श्रीनिवास पवन कल्याण की 25वीं फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जो 2018 में रिलीज होगी। कई सुपरहिट फिल्में दे चुके त्रिविक्रम श्रीनिवास की पिछली हिट फिल्म अ आ थी, जो साल 2016 में आई थी।

जूनियर एनटीआर की 28वीं फिल्म का निर्माण एस राधाकृष्णा कर रहे हैं, जो चीना बाबू के नाम से भी जाने जाते हैं। Haarika & Hassine Creations के बैनर तले बनने वाली फिल्म का पूजा समारोह स्थानीय रामानायडू स्टूडियो में आयोजित किया गया।