Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas पूजा झावेरी को द्वारका से बड़ी उम्‍मीद

पूजा झावेरी को द्वारका से बड़ी उम्‍मीद

0
812

चेन्नई। राइट राइट अभिनेत्री पूजा झावेरी अपनी अगली तेलुगू रोमांटिक फिल्म ‘द्वारका’ को लेकर काफी उत्‍सुक हैं, जिसमें पूजा झावेरी अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ काम कर रहीं हैं।

फिल्‍म द्वारका के बारे में बात करते हुए पूजा झावेरी ने कहा, “मेरे करियर की अन्य भूमिकाओं के विपरीत इस फिल्म में मेरी भूमिका ने मुझे बहुत कुछ करने का मौका दिया है। इस फिल्म में हीरो जो भी करता है, उसका कारण मेरा चरित्र है। एक तरह से पूरी कहानी मेरी भूमिका के इर्द-गिर्द घूमती है। ”

Pooja Jhaveri

श्रीनिवास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विजय देवरकोंडा एक चोर की भूमिका निभा रहे हैं जबकि पूजा झावेरी एक हैदराबादी लड़की की भूमिका में नजर आएंगी। कहानी एक ऐसी लड़की के इर्दगिर्द है, जिसने हाल ही में अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है और जिस पर शादी करने के लिए दबाव डाला जा रहा है।

पूजा झावेरी के अनुसार इस फिल्म में काम करना उनके लिए मजेदार अनुभव रहा। फिलहाल पूजा झावेरी को धनुष अभिनीत फिल्म ‘थोडरी’ के रिलीज का इंतजार है। -आईएएनएस