Monday, March 30, 2026
Home Regional Cinemas प्रभास की आगामी फिल्म की शूटिंग विदेश में

प्रभास की आगामी फिल्म की शूटिंग विदेश में

0
370

चेन्नई। अभिनेता प्रभास की आगामी तेलुगू फिल्म की पूरी शूटिंग विदेश में होगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी। निर्माता फिलहाल लोकेशन्स पर फैसला ले रहे हैं।

prabhas 002

फिल्म के निर्देशक राधा कृष्ण कुमार ने आईएएनएस से कहा, “शूटिंग जनवरी 2017 से शुरू होगी। पूरी फिल्म की शूटिंग विदेश में होगी और हम लोकेशन्स पर फैसला ले रहे हैं। यह एक प्रेम कहानी होगी और अभी हमने मुख्य नायिका का चयन नहीं किया है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या किसी मशहूर अभिनेत्री पर विचार किया जा रहा है, निर्देशक ने कहा, “संभावना है कि हम किसी नवोदित अभिनेत्री को लेंगे। हम अभी ऑडिशन ले रहे हैं। अगले कुछ सप्ताह में शायद हम अभिनेत्री पर फैसला ले लेंगे।”

-आईएएनएस