Tuesday, March 24, 2026
Home Regional Cinemas जब नहीं मिला अभिनेता तो अभिनय के लिए हुए तैयार प्रभु देवा

जब नहीं मिला अभिनेता तो अभिनय के लिए हुए तैयार प्रभु देवा

0
243

चेन्नई। जी हां। भारतीय फिल्‍म जगत में तीन दशक से भी ज्‍यादा समय गुजार चुके कोरियोग्राफर, निर्माता, निर्देशक और अभिनेता प्रभु देवा अपनी हाल रिलीज फिल्‍म देवी(एल), अभिनेत्री और तुतक तुतक तूतियां में मुख्‍य भूमिका निभाने के लिए तैयार नहीं थे।

अभिनेता प्रभु देवा ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान खुलासा कि पहले इस फिल्म को किसी और अभिनेता को लेकर बनाने की योजना थी, लेकिन बात नहीं बनने पर निर्देशक एएल विजय ने मुझे मुख्य भूमिका निभाने के लिए मना लिया। हालांकि, हम फिल्‍म की सफलता को लेकर आश्वस्त हैं।

prabhu-deva-001

2004 की सुपरहिट तेलुगू फिल्म ‘नवोस्तानान्ते नेनोदान्ता’ से फिल्‍म निर्देशन में कदम रखने वाले अभिनेता प्रभु देवा ने एक अन्‍य सवाल के जवाब में कहा, ‘जब निर्माता एमएस राजू ने मुझसे पूछा कि क्या मैं फिल्म का निर्देशन करना चाहूंगा, उस समय मैं तेलुगू फिल्म ‘वर्षम’ के एक गाने को कोरियोग्राफ कर रहा था। मैंने सिर्फ पांच सेकेंड में हां कह दिया। बस इस तरह फिल्‍म निर्देशन में उतर गया। कुछ भी योजना नहीं बनाई थी।’

अपनी फिटनेस को लेकर खुलासा करते हुए अभिनेता ने कहा, ‘मैं शाकाहारी हूं और शाम सात बजे के बाद कुछ भी नहीं खाता हूं। मेरा अपने दिमाग पर पूरा नियंत्रण रहता है और शुरू से मेरी यही शैली रही है। मेरा मानना है कि इसका असर मेरे शरीर पर दिखता है।’

-आईएएनएस/हरिचरण पुदीपेद्दी