Tuesday, April 14, 2026
Home Regional Cinemas प्रियंका की आवाज में वेंटीलेटर का भावनात्‍मक गाना बाबा रिलीज

प्रियंका की आवाज में वेंटीलेटर का भावनात्‍मक गाना बाबा रिलीज

0
300

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निर्मित मराठी फिल्‍म वेंटीलेटर का पहला गाना बाबा रिलीज हो चुका है, जिसको प्रियंका चोपड़ा ने स्‍वयं गाया है।

Ventilator Marathi Film

पिता और संतान के आपसी प्रेम पर आधारित मराठी गाना बाबा बेहद करुणापूर्ण है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पूरी आत्‍मीयता से गाया है। प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार किसी मराठी गाने को आवाज दी है।

पिता, मैंने कभी नहीं समझा
आपके मस्‍तिष्‍क का दर्द
मुझे कैसे जीना चाहिए
मुझे बताओ मुझे कहां जाना चाहिए
मुझे कुछ भी समझ नहीं आता
तुझको बुला रही हूं
यह तुम्‍हारी बेटी है

इस फिल्‍म में आशुतोष गोवरिकर मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे। 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्‍म का निर्देशन राजेश मापुसकर ने किया है।