Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas विक्रम वेदा का फर्स्‍ट लुक जारी, माधवन का दबंग अवतार

विक्रम वेदा का फर्स्‍ट लुक जारी, माधवन का दबंग अवतार

0
364

चैन्‍ने। अभिनेता आर माधवन की बहु-प्रतीक्षित विक्रम वेदा का फर्स्‍ट लुक सामने आ चुका है। ट्विटर पर आर माधवन ने अपनी आगामी तमिल क्राइम एक्‍शन फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक जारी किया।

पुष्‍कर-गायत्री निर्देशित फिल्‍म विक्रम वेदा में आर माधवन कड़क स्‍वभाव के पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे जबकि विजय सेतुपति गैंगस्‍टर की भूमिका में नजर आएंगे। आर माधवन इस फिल्‍म में विक्रमादित्‍यन नामक पुलिस कर्मचारी की भूमिका में होंगे।

जानकारी के अनुसार पुष्‍कर-गायत्री निर्देशक जोड़ी ने इस फिल्‍म की पटकथा पर काम 2014 में ही शुरू कर दिया था। माधवन के अनुसार उनको विलेन की भूमिका निभा रहे विजय सेतुपति के साथ काम करने में काफी मजा आया।