Saturday, March 28, 2026
Home Latest News सूरिया और हरि की छठी फिल्‍म अरुवा में दिखेंगी राशी खन्‍ना

सूरिया और हरि की छठी फिल्‍म अरुवा में दिखेंगी राशी खन्‍ना

0
471

आख़िरकार! सूरिया की अगली फिल्‍म अरुवा (Aruvaa) के लिए अभिनेत्री का नाम फाइनल हो ही गया। जी हां, इस फिल्‍म में सूरिया के साथ राशी खन्‍ना (Raashi Khanna) स्‍क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी।

गौरतलब है कि अरुवा का निर्देशन हरि करने वाले हैं, जो इससे पहले हरि के साथ सूरिया (Suriya) वेल, अरु और सिंघम (Singam) सीरीज की तीन फिल्‍में कर चुके हैं। यह सूरिया और हरि की छठी फिल्‍म होगी। इस फिल्‍म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होने वाली थी, लेकिन, कोरोना वायरस के कारण फिल्‍म की शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी।

राशी खन्‍ना को हाल ही में तेलुगू फिल्‍म वर्ल्‍ड फेमस लवर में विजय देवरकोंडा के साथ ऑन स्‍क्रीन रोमांस करते हुए देखा गया था। इसके अलावा राशी खन्‍ना की पिछली तमिल रिलीज संगतमिलन (Sangathamizhan) थी, जिसमें अभिनेत्री ने विजय सेतुपत‍ि के साथ स्‍क्रीन शेयर की थी।

उधर, सूरिया अपनी अगली फिल्‍म सूराराय पोट्टरू (Soorarai Pottru) के रिलीज होने की राह देख रहे हैं, जो मई 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन, कोरोना महामारी के कारण रिलीज नहीं हो सकी।