Monday, March 30, 2026
Home Regional Cinemas पुलिस अवतार में फिर नजर आएंगे राजशेखर

पुलिस अवतार में फिर नजर आएंगे राजशेखर

0
266

चेन्नई। वर्ष 1990 के दशक में ‘अंकुशम’, ‘आग्रहम’ और ‘मगादु’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता राजशेखर अपनी आगामी तेलुगू फिल्म में एक बार फिर पुलिस अवतार में दिखाई देंगे।

फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। यह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता प्रवीन सत्तरू द्वारा निर्देशित होगी।

rajasekhar actor 001

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “राजशेखर एक बार फिर एंग्री पुलिसकर्मी का किरदार निभाने जा रहे हैं। राजशेखर इस फिल्म में ‘मगादु’ जैसा किरदार निभाएंगे, लेकिन यह काफी गंभीर किरदार होगा।”

राजशेखर इसमें अलग अंदाज में दिखाई देंगे। सूत्र ने बताया, “प्रवीण चाहते हैं कि फिल्म यथार्थवादी होनी चाहिए। चरित्र प्रस्तुति के संदर्भ में, राजशेखर को नए अंदाज में दिखने की जरूरत हैं।”

फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। इसमें अभिमेत्री पूजा कुमार भी प्रमुख भूमिका में है। फिलहाल, फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन होना बाकी है।

-आईएएनएस