Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas 20 नवंबर को सामने आएगी फिल्‍म ‘2.0’ की पहली झलक

20 नवंबर को सामने आएगी फिल्‍म ‘2.0’ की पहली झलक

0
183

चेन्नई। रजनीकांत अभिनीत बहुप्रतीक्षित तमिल साइंस-फिक्शन फिल्म ‘2.0’ की पहली झलक 20 नवंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2010 की ब्लॉकबस्टर ‘एंथिरन’ का सीक्वल है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “फिल्म निर्माता इसकी पहली झलक की रिलीज के लिए एक भव्य आयोजन की योजना बना रहे हैं। फिल्म का टीजर अगले साल संक्रांति पर रिलीज होगा।”

Rajnikanth 2.0

शंकर निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, सुधांशु पांडे तथा आदिल हुसैन भी हैं।

पिछले 150 दिनों में फिल्म की दो तिहाई शूटिंग पूरी हो चुकी है। कुल 350 करोड़ रुपये के भारी बजट से निर्मित यह फिल्म हिंदी तथा तेलुगू में एक साथ रिलीज होगी। -आईएएनएस