Tuesday, March 24, 2026
Home Regional Cinemas रजनीकांत की अगली फिल्‍म घोषित

रजनीकांत की अगली फिल्‍म घोषित

0
194

हैदराबाद। सुपर स्‍टार रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए अच्‍छी ख़बर है कि 2.0 अभिनेता रजनीकांत की अगली फिल्‍म की घोषणा हो चुकी है।

Dhanush Rajnikanth

जानकारी के अनुसार इस फिल्‍म का निर्माण अभिनेता धनुष करेंगे जबकि फिल्‍म का निर्देशन काबली पा रंजीत करेंगे और कहानी भी उनकी लिखी होगी। अन्‍य कलाकारों की घोषणा जल्‍द होने की संभावना है।

इस बात की घोषणा स्‍वयं अभिनेता धनुष ने की। फिल्‍म की शूटिंग शंकर निर्देशित 2.0 की शूटिंग खत्‍म होते ही शुरू हो जाएगी। 2.0 में अक्षय कुमार विलेन की भूमिका में नजर जाएंगे, जो रजनीकांत को सिने पर्दे पर जबरदस्‍त टक्‍कर देंगे।

गौरतलब है कि अभिनेता धनुष रजनीकांत के दामाद हैं और वंडरबार फिल्‍म्‍स में धनुष और रजनीकांत की बेटी साझेदार हैं। इसी बैनर तले फिल्‍म का निर्माण होगा।