Sunday, April 12, 2026
Home Latest News इस फिल्‍म के लिए राजकुमार राव की फीस 9 करोड़!

इस फिल्‍म के लिए राजकुमार राव की फीस 9 करोड़!

0
315

आयुष्‍मान खुराना के बाद यदि किसी सितारे के सितारे बुलंद हैं तो वह है राजकुमार राव। छोटे बजट की फिल्‍मों से बड़ी कमाई करके देने वाले सितारों में राजकुमार राव का नाम शामिल है। लेकिन, अब सुनने में आया है कि राजकुमार राव ने अपने मेहनताने में भारी भरकम इजाफा किया है।

मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार राव को लव रंजन एक फिल्‍म बनाने की सोच रहे हैं, जो चुपके चुपके का रीमेक है। फिल्‍म की पटकथा को अंतिम रूप दिया जा चुका है। कलाकारों की चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके लिए राजकुमार राव को लॉक किया जा रहा है।

यदि सब कुछ ठीक रहता है तो फिल्‍म में राजकुमार राव दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन, राजकुमार ने इसके लिए 9 करोड़ रुपये की मांग की है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आयी। माना जा रहा है कि राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्‍मों की अनुमानित सफलता को देखते हुए अपने मेहनताने में इजाफा कर रहे हैं।