Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas राम चरण की अगली फिल्‍म की शूटिंग शुरू

राम चरण की अगली फिल्‍म की शूटिंग शुरू

0
237

हैदराबाद। अभिनेता राम चरण मार्च के पहले सप्ताह से अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। जानकारी के अनुसार यह फिल्‍म तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘थानी आरुवान’ की तेलुगू रीमेक है। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में सोमवार से शुरू हुई।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म की नियमित शूटिंग आज से हैदराबाद में शुरू हुई। अरविंद स्वामी और राकुल प्रीत शुरू से ही फिल्म की शूटिंग में शामिल होंगे, लेकिन उम्मीद है कि राम चरण मार्च के प्रथम सप्ताह से ही शूटिंग कर पाएंगे।”

फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। इसमें राम चरण एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे और अरविंद स्वामी मूल फिल्म के अपने किरदार को ही निभाएंगे।

फिल्म का निर्देशन सुरेंद्र रेड्डी कर रहे हैं और गीता आर्ट्स और एन.वी. प्रसाद इसके निर्माता हैं। (आईएएनएस)