Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas सूर्या की अगली फिल्‍म में राम्‍या कृष्‍णन भी आएंगीं नजर

सूर्या की अगली फिल्‍म में राम्‍या कृष्‍णन भी आएंगीं नजर

0
236

चेन्नई। फिल्‍मकार एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ में काम कर मशहूर हुईं अभिनेत्री राम्या कृष्णन अभिनेता सूर्या अभिनीत तमिल कॉमेडी फिल्म ‘थाना सेरंथा कूटम’ में काम कर रही हैं।

फिलहाल फिल्‍म की शूटिंग तमिलनाडु के कराईकुड़ी में हो रही है। सोशल मीडिया पर शूटिंग की तस्वीरें छाई हुईं हैं। अभिनेत्री ने पहले ही फिल्म की शूटिंग करनी शुरू कर दी है।

ramya-krishnan

फिल्‍मकार विग्नेश शिवान द्वारा निर्देशित फिल्म में कीर्ति सुरेश, आरजे बालाजी, सेंथिल और निरोशा जैसे कलाकार भी हैं।

माना जा रहा है कि यह अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘स्पेशल-26’ की रीमेक है। हालांकि, फिल्‍म निर्माताओं ने इसका खंडन किया है।

फिल्म के धुनों की रचना करने के लिए अनिरुद्ध रविचंदर को अनुबंधित किया गया है। -आईएएनएस