Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas भल्‍लाल देव के किरदार में कुछ ऐसे नजर आएंगे राणा दग्‍गुबाती

भल्‍लाल देव के किरदार में कुछ ऐसे नजर आएंगे राणा दग्‍गुबाती

0
243

चेन्नई। फिल्‍म बाहुबली 2 की शूटिंग में व्‍यस्‍त अभिनेता राणा दग्‍गुबाती ने फिल्म ‘बाहुबली : द कन्क्लूजन’ में अपने किरदार के संबंध में कुछ खुलासे किए हैं। अगले साल अप्रैल में रिलीज होने जा रही फिल्‍म बाहुबली 2 प्रभास और राणा दग्‍गुबाती की युवा अवस्‍था पर केंद्रित होगी।

राणा ने कहा, ‘पहले वाला भल्लाल मजबूत और हस्ट-पुष्ट है, इसलिए मैंने 108-110 किलो तक दोनों फिल्मों के कुछ हिस्सों के लिए वजन बढ़ाया। उसका युवा चरित्र भी मजबूत लेकिन थोड़ा कम वजन वाला है, इसलिए मैंने कुछ किलो वजन कम किया। फिलहाल मेरा वजन 92-93 किलोग्राम है।’

rana-daggubati-001

राणा ने अपनी एक तस्वीर पर ट्विटर पर साझा की। अभिनेता राणा दग्‍गुबाती पिछले पांच महीनों से रोजाना ढाई घंटे प्रशिक्षण ले रहे हैं।

राणा के खान-पान की निगरानी प्रशिक्षक कुणाल गिर कर रहे हैं, उन्हें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर तेल मुक्त आहार दिया जा रहा है। राणा ने कहा कि वह हर ढाई घंटे पर कुछ खाते-पीते रहते हैं।

फिल्म बाहुबली 2 में राणा दग्‍गुबाती के अलावा प्रभास, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन और सत्यराज भी हैं। -आईएएनएस