Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas अभिनेत्री रश्‍मि गौतम ने किया सन्‍न करने वाला खुलासा

अभिनेत्री रश्‍मि गौतम ने किया सन्‍न करने वाला खुलासा

0
284

हैदराबाद। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्‍मि गौतम ने हाल में एक साक्षात्‍कार के दौरान चौंका देने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री रश्‍मि गौतम के अनुसार उनके साथ एक कार चालक ने बलात्‍कार करने का प्रयास किया था।

अभिनेत्री ने बातचीत के दौरान खुलासा किया कि वह किसी काम से कुरनूल जा रही थी। उसने अन्‍य यात्रियों की तरह यात्रा के लिए कार से यात्रा करनी चाही। कार में रश्‍मि की आंख लग गई। अचानक आंख खुली तो देखा कि गाड़ी गलत रास्‍ते पर है।

रश्‍मि ने कार चालक को गलत दिशा में जाने पर टोका। लेकिन, दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। ड्राइवर ने रश्‍मि गौतम के साथ जबरदस्‍ती करने की कोशिश की। लेकिन, अभिनेत्री के अनुसार वह किसी न किसी तरीके से हिम्‍मत जुटाकर और हाथपायी कर वहां से भागने में सफल रहीं। हालांकि, यह घटना काफी समय पुरानी है।

जानकारी के अनुसार 2002 में अभिनय पारी शुरू करने वाली व वेल डन अब्‍बा जैसी हिंदी फिल्‍म में काम कर चुकीं रश्‍मि गौतम जल्‍द ही महेश बाबू की अगली फिल्‍म में नजर आ सकती हैं, जिसका निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं।