Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas ट्विस्‍ट! धनुष की नहीं पवन कल्‍याण की फैन बनेंगीं ऋतिका

ट्विस्‍ट! धनुष की नहीं पवन कल्‍याण की फैन बनेंगीं ऋतिका

0
245

चेन्नई। किक बॉक्सर से अभिनेत्री बनी ऋतिका सिंह आगामी तेलुगू फिल्‍म ‘गुरू’ में पवन कल्याण की फैन की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्‍म आर माधवन अभिनीत ‘इरुद्धि सुत्तरु’ का रीमेक है।

ritika singh sala khadoos

इस फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, ‘मूल फिल्म में ऋतिका सिंह ने धनुष की कट्टर प्रशंसक की भूमिका निभाई, जबकि तेलुगू संस्करण में अभिनेत्री पवन कल्याण की प्रशंसक के रूप में दिखाई देंगी।’

फिल्‍मकार सुधा कोंगरा द्वारा निर्देशित ‘गुरू’ में वेंकटेश, माधवन द्वारा निभाई गई भूमिका में दिखेंगे।

सूत्र ने खुलासा किया कि फिल्म में बॉक्सिंग कोच की भूमिका के लिए अभिनेता वेंकटेश ने अपना वजन भी बढ़ाया है। फिल्म का संगीत संतोश नारायण ने दिया है।

-आईएएनएस