Monday, March 23, 2026
Home Regional Cinemas मराठी फिल्‍म में काम करेंगे सलमान ख़ान

मराठी फिल्‍म में काम करेंगे सलमान ख़ान

0
310

मुंबई। फिल्म ‘सुल्तान’ की सफलता का जश्न मना रहे सलमान खान आगामी मराठी फिल्म ‘छत्रपति शिवाजी’ में दिखाई देंगे, जिसका निर्माण रितेश देशमुख कर रहे हैं। सलमान ने एक साक्षात्कार में संवाददाताओं से कहा, “मैं रितेश देशमुख के साथ मराठी फिल्म ‘छत्रपति शिवाजी’ कर रहा हूं। यह अच्छा है कि पांच से छह दिन की शूटिंग है और रितेश फिल्म के निर्माता हैं।”

उन्होंने कहा, “मैंने फिल्म के लिए खुद को मनाया और मुझे पता है कि फिल्म में मैं क्या कर रहा हूं। आप इसे देखेंगे।”

 

Salman Khan 002

रितेश अपनी अभिनेत्री पत्नी जेनेलिया डिसूजा के प्रोडक्शन बैनर मुंबई फिल्म कंपनी के साथ फिल्म का निर्माण करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी मां सलमा खान मराठी सीखने में उनकी मदद करेंगी, सलमान ने कहा, “नहीं, मुझे लगता है कि संवाद लेखक और रितेश मेरी मदद करेंगे, क्योंकि मेरी मां की मराठी हिंदी और अंग्रेजी से भी मिलीजुली है।”

रवि जाधव द्वारा निर्देशित फिल्म ‘छत्रपति शिवाजी’ में रितेश प्रतिष्ठित मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी का किरदार निभाते नजर आएंगे।

-आईएएनएस