Tuesday, March 24, 2026
Home Regional Cinemas पहली बार साथ काम करेंगे सामंथा, कार्तिकेयन

पहली बार साथ काम करेंगे सामंथा, कार्तिकेयन

0
291

चेन्नई। अभिनेता शिव कार्तिकेयन और अभिनेत्री सामंथा प्रभु पहली बार एक तमिल फिल्म में साथ काम करेंगे।

हालांकि, फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। 24 एएम स्टूडियोज के निर्माताओं ने ट्वीट कर कहा, “शिव कार्तिकेयन के साथ हमारे प्रोडक्शन नम्बर 4 के लिए सामंथा प्रभु का बोर्ड में स्वागत है। ”

samantha with shiv

‘वरुथपदाता वलीबर संगम’ और ‘रजनी मुरुगन’ में काम कर चुके शिव कार्तिकेयन निर्देशक पोनरम के साथ तीसरी बार काम करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल लगभग संक्रांति महोत्सव के दौरान शुरू होगी। इस फिल्म के दिवाली में रिलीज होने की संभावना है।

पोरनम की फिल्म से पहले शिव कार्तिकेयन निर्देशक मोहन राजा की फिल्म पूरी करेंगे। शिव को रोमांस और हंसी से भरपूर तमिल ‘रेमो’ की रिलीज का इंतजार है। -आईएएनएस