Monday, March 23, 2026
Home Regional Cinemas ‘गौतमीपुत्र सतकर्णी’ के ट्रेलर को लेकर निर्माताओं ने बनाई बड़ी योजना

‘गौतमीपुत्र सतकर्णी’ के ट्रेलर को लेकर निर्माताओं ने बनाई बड़ी योजना

0
202

हैदराबाद। नंदामुरी बालाकृष्‍णा अभिनीत फिल्‍म गौतमीपुत्र सतकर्णी, जो अगले साल जनवरी में रिलीज होने जा रही है, के ट्रेलर को लेकर निर्माताओं ने एक बड़ी योजना बनाई है।

सूत्रों का कहना है कि फिल्‍म निर्माता निर्देशक फिल्‍म गौतमीपुत्र सतकर्णी के टीजर को मिल रहे समर्थन से काफी खुश हैं।

सिने प्रेमियों के इस समर्थन को देखते हुए निर्माताओं ने इसका ट्रेलर दिसंबर के पहले सप्‍ताह में रिलीज करने की योजना बनाई है। इस फिल्‍म के ट्रेलर को सौ से अधिक सिनेमाघरों में एक ही समय पर रिलीज किया जाएगा।

Gautamiputra Satakarni 001

इस फिल्‍म में हेमा मालिनी और श्रेया सरन भी मुख्‍य भूमिका में हैं। हेमा मालिनी ने नंदामुरी बालाकृष्‍णा की माता का किरदार अदा किया है। इस फिल्‍म की शूटिंग मध्‍य प्रदेश में भी की गई है। यह मेगाबजट फिल्‍म अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी।