Sunday, March 29, 2026
Home Regional Cinemas सितंबर में शुरू होगी ‘शाबाश नायडू’ की शूटिंग

सितंबर में शुरू होगी ‘शाबाश नायडू’ की शूटिंग

0
273

चेन्नई। पैर में चोट से उबर रहे अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन आगामी त्रिभाषी फिल्म ‘शाबाश नायडू’ की शूटिंग सितंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू करेंगे। हासन यहां अपने कार्यालय की सीढ़ियों से फिसल गए थे। सीढ़ियों से गिरने के कारण उनके पैर की हट्टी टूट गई थी, जिसके लिए उनका इलाज किया गया।

वहीं अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “उन्हें पूरी तरह ठीक होने में दो-तीन सप्ताह से ज्यादा का समय लग जाएगा। वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है, हालांकि, उन्होंने चलना शुरू कर दिया है।”

shabash kandu poster

उन्होंने बताया, “योजना के मुताबिक, सितंबर के दूसरे सप्ताह से वह फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। उनका दूसरा शेड्यूल विशाखापत्तनम में शुरू होगा। फिल्म का लगभग आधा भाग पूरा हो चुका है।”

वहीं कमल ने ट्विटर के माध्यम से अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी।

फिल्म में श्रुति हासन, रमैया कृष्णन, ब्रह्मानंदम, सौरभ शुक्ला और रोजर नारायणन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसका संगीत इलैयाराजा ने दिया है।

-आईएएनएस