Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas तमन्ना के लिए गाएंगी श्रुति हासन

तमन्ना के लिए गाएंगी श्रुति हासन

0
247

चेन्नई। अभिनेत्री-गायिका श्रुति हासन आगामी तमिल कॉमेडी फिल्म ‘काथी संदई’ में कथित तौर पर तमन्ना भाटिया के लिए एक गीत गाएंगी। फिल्म में विशाल भी हैं।

shruti haasan 001

फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “श्रुति को इस गाने के लिए प्रस्ताव दिया गया, जिस पर उन्होंने हामी भर दी है। इसकी रिकॉर्डिग जल्द होगी। इस विशेष गीत को तमन्ना के किरदार पर बेहतरीन तरीके से फिल्माया जाएगा।”

Tammannah 001

हिपहॉप तमीजहा के संगीत से सजी इस फिल्म का निर्देशन सूरज ने किया है। सूरज को ही गीत के लिए श्रुति की आवाज उपयुक्त लगी। फिल्म दिवाली में रिलीज होने वाली है। इसमें वैदीवेलु और सूरी भी हैं।

-आईएएनएस