Tuesday, March 31, 2026
Home Regional Cinemas दक्षिण सिने हस्‍तियों के लिए होगी पिंक की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग

दक्षिण सिने हस्‍तियों के लिए होगी पिंक की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग

0
192

हैदराबाद। फिल्‍म पिंक अभिनेत्री तापसी पन्‍नु दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के अपने दोस्तों और शुभचिंतकों के लिए फिल्म पिंक की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन करेंगी। कुछ दिन पहले अमिताभ बच्‍चन ने बॉलीवुड हस्‍तियों के लिए इसकी विशेष स्‍क्रीन की थी।

गौरतलब है कि तेलुगू फिल्म ‘जुम्मान्दी नादम’ से साल 2010 में अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाली अभिनेत्री तापसी पन्‍नु ने ‘मि.परफेक्ट’ और ‘शैडो’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

Pink Movie 001

तापसी पन्‍नु ने अपने बयान में कहा, ‘तेलुगू फिल्म जगत से मैंने शुरूआत की। मैं अपने कैरियर में उस फिल्‍म जगत के योगदान को कभी नहीं भूल सकती। ‘पिंक’ न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण होने के कारण मैं चाहती हूं कि मेरे सहयोगी मेरे साथ इस फिल्म को देखें ताकि पसंद आने पर वे इसके संदेश का प्रसार कर सकें।’

अभिनेत्री तापसी पन्‍नु अपने सहयोगियों के साथ फिल्म देखने को लेकर उत्साहित हैं। अनिरुद्ध चौधरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं। तापसी पन्‍नु की अगली बड़ी रिलीज होने वाली तेलुगू फिल्म ‘गाजी’ है, जिसे हिंदी में भी फिल्माया गया है। -आईएएनएस