Tuesday, March 24, 2026
Home Regional Cinemas शादी की बात कोरी अफवाह, बोलीं तमन्ना

शादी की बात कोरी अफवाह, बोलीं तमन्ना

0
300

नई दिल्ली। ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि वह शादी करने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी पेशेवर जिंदगी में व्यस्त हैं और जब वह शादी करने का फैसला करेंगी तो पूरी दुनिया को पहले ही पता चल जाएगा।

तमन्ना ने कहा, “यह गलत खबर है। मैं शादी नहीं कर रही हूं। ऐसा दिन जब मेरी जिंदगी में कभी आएगा तो पुरी दुनिया को पहले ही पता चल जाएगा। मैं वर्तमान में प्रभुदेवा और कुछ दक्षिण की फिल्मों के साथ व्यस्त हूं।”

tamannaah bhatia

तमन्ना की शादी को लेकर कई तरह की अफवाहें थीं कि वह कंप्यूटर इंजीनियर से शादी कर रही हैं और खबर यह भी थी कि वह शादी के बाद फिल्मों को अलविदा कह देंगी।

अभिनेत्री ने हालिया रिलीज हुई अपनी नई फिल्म के लिए पुरस्कार अर्जित किया है, जिसमें अक्किनेनी नागार्जुन और कार्थी जैसे सितारे थे। कथित तौर पर वह रोहित शेट्टी की फिल्म में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। आईएएनएस