Thursday, March 26, 2026
Home Latest News मई में रिलीज होगी तेजश्री प्रधान अभिनीत मराठी फिल्म जजमेंट

मई में रिलीज होगी तेजश्री प्रधान अभिनीत मराठी फिल्म जजमेंट

0
498

मुम्बई। नीला सत्यनारायण के उपन्यास आधारित फिल्म जजमेंट का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज किया गया। मराठी अभिनेत्री तेजश्री प्रधान अभिनीत फिल्म जजमेंट 24 मई 2019 को रिलीज होने जा रही है।

फिल्म जजमेंट, जो एक पति की बर्बरता, उसकी बीवी की सहनशीलता और अदालतीय कार्रवाई को सिल्वर पर्दे पर लाती है, का निर्देशन समीर रमेश सुर्वे ने किया है।

फिल्म सह निर्माता हर्षमोहन कृष्णात्रे ने फिल्म के बारे जानकारी देते हुए कहा, ‘फिल्म की कहानी दिल छू लेने वाली है। हमारी पूरी टीम ने कहानी को शानदार फिल्म में बदलने के लिए कड़ी मेहनत की है, जो 24 मई 2019 को पता चल जाएगा।’

फिल्म जजमेंट निर्माता डॉ. पीआर खंदारे ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘हमारी फिल्म रिलीज होने में कुछ समय बचा है। हमने फिल्म जजमेंट के कुछ हिस्से अपने करीबियों को दिखाए। फिल्म जजमेंट को लेकर उनकी प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक थी। हम खुश हैं कि हम मराठी सिनेमा को एक बेहतरीन फिल्म देने जा रहे हैं।’

गौरतलब है कि फिल्म जजमेंट में तेजश्री प्रधान के अलावा मंगेश देसाई, माधव अभ्यंकर और श्वेता पगार जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।