Monday, March 23, 2026
Home Regional Cinemas विरोध का सामना करने के बाद ट्विटर पर भड़की तृषा कृष्‍णन

विरोध का सामना करने के बाद ट्विटर पर भड़की तृषा कृष्‍णन

0
222

चैन्‍ने। ख़बर है कि पेटा संस्‍था से जुड़ी अभिनेत्री तृषा कृष्‍णन को देश की सर्वोच्‍च अदालत द्वारा प्रतिबंधित जल्लीकट्टू खेल समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गुस्‍साये जल्लीकट्टू समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तृषा की आगामी फिल्म ‘गर्जनई’ की शूटिंग में बाधा डाली, जिसके कारण फिल्म की शूटिंग काफी समय तक रोकनी पड़ी

विरोध प्रदर्शन कर रहे जल्‍लीकट्टू समर्थकों ने अभिनेत्री तृषा कृष्‍णन से उनकी वैनिटी वैन से बाहर आकर माफी मांगने की मांग की।

तृषा कृष्‍णन ने शनिवार को ट्विटर पर कहा, ‘मैंने किसी भी बिंदु पर जल्लीकट्टू के बारे में बात नहीं की। मेरा रुख स्पष्ट करने के लिए अभिनेता सिम्बू को धन्यवाद।’

सोशल मीडिया पर लोगों की भाषा से हैरान तृषा ने कहा, ‘मैं हैरान हूं कि लोगों ने इस तरह की भाषा का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि सोशल मीडिया पर आप भी कुछ कहने के लिए स्वतंत्र हो।’

अभिनेत्री ने कहा, ‘आपको खुद को तमिल कहने या तमिल संस्कृति पर बात करने में शर्म आनी चाहिए।’

अभिनेत्री तृषा कृष्‍णन ने फिल्‍म ‘गर्जनई’ की टीम को उन्हें सुरक्षा और समर्थन का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि तृषा कृष्‍णन काफी समय से ‘पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट एनिमल्स’ (पेटा) के साथ जुड़ी हुई हैं, जो सांड़ों के खेल जल्लीकट्टू के खिलाफ अभियान चला रही है। संस्था की मांग है कि इस खेल का समर्थन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। -आईएएनएस/फिल्‍मी कैफे