Saturday, March 28, 2026
Home Latest News महंगी बाइक पर स्टंट करते नजर आएंगे प्रभास, फोटो वायरल

महंगी बाइक पर स्टंट करते नजर आएंगे प्रभास, फोटो वायरल

0
958

मुम्बई। बाहुबली अभिनेता प्रभास अपनी अगली फिल्म साहो में महंगे बाइक पर स्टंट करते हुए नजर आएंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभास अपनी अगली फिल्म साहो में जिस बाइक का इस्तेमाल करने जा रहे हैं। दरअसल, वो बाइक हॉलीवुड फिल्मों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होती है जबकि भारतीय फिल्म में पहली बार इस्तेमाल में आएगी।

फिल्म साहो की शूटिंग आबु धाबी में चल रही है, जो लगभग 20 दिनों तक चलेगी और इस दौरान फिल्म का सबसे महत्वपूर्ण सीन शूट किया जाएगा, जिसमें प्रभास Triumph Street Triple RS बाइक पर सवार नजर आएंगे। इस बाइक की कीमत दस लाख के करीब बतायी जा रही है।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में प्रभास पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे। लेकिन, साथ ही चर्चा ऐसी भी है कि प्रभास का किरदार किक के सलमान खान की तरह छुपा हुआ होगा।

फिल्म साहो में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर लीड भूमिका में दिखेंगी। इसके अलावा नील नीतिन मुकेश भी अहम किरदार में नजर आएंगे।