Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas महेश बाबू के साथ काम करेंगे निर्देशक वामसी पैदिपल्‍ली

महेश बाबू के साथ काम करेंगे निर्देशक वामसी पैदिपल्‍ली

0
451

हैदराबाद। फिल्म ‘येवादु’ और ‘ओपिरी’ का निर्देशन करने के लिए मशहूर फिल्मकार वामसी पैदिपल्ली पहली बार महेश बाबू के साथ एक अनाम तेलुगू फिल्म में अगले साल काम करेंगे। जानकारी के अनुसार यह फिल्‍म अभिनेता महेश बाबू के कैरियर की 25वीं फिल्म होगी।

फिल्‍मकार वामसी ने ट्विट पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘सुपरस्टार महेश बाबू के साथ मुझे अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’

अभिनेता महेश बाबू की 25वीं फिल्म का निर्माण संयुक्त रूप से अश्विनी दत्त और दिल राजू करेंगे। फिल्‍म में महेश बाबू के साथ काजल अग्रवाल नजर आ सकती हैं।

फिलहाल, महेश बाबू एआर मुरुगदास के निर्देशन में बन रही अपनी 23वीं फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद अभिनेता कोरिताला के निर्देशन में अपनी 24वीं फिल्‍म की शूटिंग करेंगे। -आईएएनएस